पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोटो वायरल करने की धमकी दे 60 हजार हड़पे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रा 8 माह से नहीं जा रही स्कूल, केस दर्ज

रोहतक | थाना शिवाजी काॅलोनी एरिया में युवक ने छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेलिंग करके उससे 60 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि झज्जर जिले के डीघल गांव का हर्ष उसकी बेटी को परेशान करता है। आरोपी धमकी धमकी देता है कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। इस तरह की धमकियाें की वजह से उसकी बेटी दिमागी रूप से काफी परेशान चल रही है। जो कि पिछले 8 महीने से स्कूल नहीं जा रही है। आरोपी गलियों में पिस्तौल ले चक्कर काटता है।

खबरें और भी हैं...