पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • युवक की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंका, शिनाख्त नहीं

युवक की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंका, शिनाख्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौर में एक 27 वर्षीय युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने जीआरपी को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक का गला रेता हुआ मिला। उसकी छाती व पेट में चाकू से वार किए हुए थे। युवक ने नीली शर्ट व ग्रीन पैंट डाली हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या रेलवे ट्रैक से पांच एकड़ दूर की गई है। इसके बाद शव को वहां पर डाला गया। क्योंकि पुलिस को शव के घसीटने के निशान मिले।

रेलवे ट्रैक से चार किले दूर पर जहां युवक की हत्या की गई, वहां से एक पहचान पत्र मिला है। जो बिहार के गाजीपुर के विगनराम पुत्र वासुदेवा का है। पुलिस इस मामले को लेकर उलझन में है कि पहचान पत्र मृतक का भी हो सकता है।

खबरें और भी हैं...