पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

आपदा से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बाढ़, सूखा व तपती गर्मी के मद्देनजर डीसी डाॅ. यश गर्ग के आदेश पर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने बताया कि लघु सचिवालय के प्रथम तल के कमरा नंबर 102 में बनाया गया यह नियंत्रण कक्ष 22 जून से काम करना आरंभ कर देगा। उन्होंने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे व सप्ताह के सातों दिन काम करेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा के समय में तुरंत कार्रवाई करने के लिए ही इस नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कोई भी सामान्य व्यक्ति आपदा से संबंधित सूचना नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 01262-230401 पर दे सकता है। नियंत्रण कक्ष में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं, जो दिन-रात अपने समय के अनुसार नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी देंगे।

खबरें और भी हैं...