पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मंत्री पंवार ने किया सुनारिया जेल का दौरा, 15 मिनट की राम रहीम से मुलाकात

मंत्री पंवार ने किया सुनारिया जेल का दौरा, 15 मिनट की राम रहीम से मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को दोपहर बार करीब चार बजे सुनारिया जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक घंटे तक जेल का निरीक्षण किया। इस दाैरे की खास बात ये रही की जेल मंत्री पंवार ने साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से भी मुलाकात की।

जेल सूत्रों के अनुसार मंत्री ने करीब 15 मिनट तक राम रहीम से उसकी व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की है। जिसमें उन्होंने किसी प्रकार की कोई समस्या होने से इंकार कर दिया। वहीं मंत्री ने जेल में बंद अन्य कैदियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जो समस्याएं बताए गई। उनका जल्द ही समाधान करने की बात कही। इधर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि रोहतक से निकलते वक्त अचानक जेल का निरीक्षण किया था। जेल में बंद सभी कैदियों से मुलाकात की। उन्हीं की पंक्ति में खड़े राम रहीम से भी मुलाकात हुई। राम रहीम को भी अन्य कैदियों की तरह रखा गया है। उसकी निगरानी में चारों तरफ कैमरे लगाए गए है। वहीं जेल में व्यवस्था सही मिली। पार्क समेत जेल परिसर में स्वच्छता पर जेल प्रशासन की पूरी नजर है। उन्होंने जेल केे विजिटर रजिस्टर में भी जेल की व्यवस्थाओं के बारे में एंट्री दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...