स्वास्थ विभाग की तरफ से सोमवार को सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार बिरला के नेतृत्व में एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर में दो जगह पर डेंगू और चिकनगुनिया का लारवा मिला। अभियान के तहत टीम ने 1723 घरों में चेकिंग की। साथ ही 594 कूलर की भी जांच की गई। जांच के दौरान दो जगहों पर लारवा मिला। इनमें एक जगह कूलर में मिला। विभाग की तरफ से सभी को नोटिस जारी कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।