रोहतक. भारत विकास परिषद के सदस्यों ने विद्यार्थियों को कापियां वितरित की।
भास्कर न्यूज | रोहतक
रोटरी क्लब रोहतक एवं भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा की ओर से में काठ मंडी स्थित भारती कन्या विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को कापियां एवं रजिस्टर वितरण किया गया। हर वर्ष दोनों संस्थाएं मिलकर जरूरतमंद बच्चों को 10 हजार कापियां एवं रजिस्टर वितरित करते हैं। वितरण के नौवें चरण में सोमवार को विद्यालय के लगभग 205 बच्चों को 600 कापियां व रजिस्टर वितरित किए गए। डॉ. डीके दीवान ने माता पिता व गुरु को सबसे महान बताते हुए उनका सम्मान करने की बच्चों को सीख दी व बच्चों को अपना लक्ष्य तय करने की बात कही। इस अवसर पर भगत सिंह शाखा की तरफ से अध्यक्ष पवन मित्तल खरकिया, सचिव नीरज बंसल आिद मौजूद रहे।