पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कथा श्रवण करना हजार बार गंगा स्नान के बराबर: राधेश्याम

कथा श्रवण करना हजार बार गंगा स्नान के बराबर: राधेश्याम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना 1000 हजार बार गंगा स्नान करने के बराबर है। इस माह को भगवान विष्णु ने अपना नाम दिया है। इसलिए इस माह में भागवत कथा, श्रीराम चरित मानस, सुंदरकांड जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने शुभ होते हैं। यह प्रवचन कथाव्यास राधेश्याम ने दिए। वह सोमवार को शास्त्री नगर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में बोल रहे थे। इस भागवत कथा की शुरूआत श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। कथाव्यास ने कहा कि प्रत्येक कार्य में भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। उनकी कृपा को पाने के लिए तप, विद्या, कुल, यात्रा आदि किसी की भी आवश्यकता नहीं है। जो भक्त पूरे समर्पण और प्रेम भाव से उनके चरणों में नतमस्तक होता है, उस पर पूरी कृपा रहती है।

रोहतक. शास्त्री नगर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।

दिल से बुलाने पर बांके बिहारी दौड़कर आते हैं

कथाव्यास राधेश्याम ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को पूरी श्रद्धा और विश्वास से सुनना चाहिए, तभी कल्याण करेगी। भगवान अपने भक्तों के जीवन में जब चाहे आ सकते हैं, दिल से भक्त बुलाए तो बांके बिहंारी दौड़े चले आते हैं। संसार में संबंध बनाओगे तो दिखावा जरूर होगा, जहां दिखावा होगा वहां बनावटीपन और जहां बनावट होगी, वहां सजावट होगी। इसलिए 24 घंटे में से समय निकालकर भागवत कथा जरूर सुने, क्योंकि यह जीवन जीना सिखाती है। इस अवसर पर नरेश गोयल, राजीव बंसल, संजय बंसल, गोयल आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...