गुरुद्वारा बंगला साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा में 25 मई से फ्री गुरमति कैंप लगाया जाएगा। गुरमति क्लासेज के इंचार्ज गुरण सिंह खालसा ने बताया कि कैंप में प्रतिभागियों को पंजाबी भाषा का ज्ञान, सिख धर्म की जानकारी, गुरबाणी का शुद्ध उच्चारण, सिख इतिहास की जानकारी, गुरबाणी कंठ कीर्तन सिखाने के साथ-साथ श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का श्री अखंड पाठ, सहज पाठ, साप्ताहिक साधारण पाठ, संपट सहज पाठ व संपट अखंड पाठ सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को दस्तारबंदी व केश सजाने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। कैंप के दौरान इच्छुक श्रद्धालुओं को अमृत भी छकाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कीर्तन, सिख इतिहास और गुरबाणी संबंधित प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगीं।