रोहतक | बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आज से समर कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। जून तक चलने वाले इन समर कोर्स में अलग-अलग एक्टीविटीज सिखाई जाएंगी। कुकिंग से लेकर पेंटिंग, रंगोली, डांस, सिंगिंग, पॉटरी मेकिंग, ऐरोबिक्स, सॉफ्ट ट्वायज, सेल्फ डिफेंस,योगा आदि सिखाई जाएगी। ये एक्टीविटीज 22 मई से लेकर 15 जून तक चलेंगी। इसमें 22 से 24 मई तक सबवे सैंडविच क्लासेज दी जाएंगी। इसी के साथ 28 और 29 मई को वेफल्स क्लासेज, 31 मई से 2 जून तक इटेलियन क्लासेज, 4 से 6 जून तक चाइनीज क्लासेज दी जाएंगी। इसके अलावा पेंटिंग में 28 से 03 जून तक वर्कशॉप लगाई जाएगी। इसमें तंजौर पेंटिंग, मिक्स्ड मीडिया टेक्निक सिखाई जाएगी। इस दौरान रंगोली की वर्कशॉप 6 से 12 जून तक लगाई जाएगी।