रोहतक | जेआर किसान मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा कैम्प किया जा रहा है। इसमें त्वचा रोग जैसे सोरायसिस, एलर्जी, मुंहासे, फंगल, संक्रमण व एग्जिमा के मरीज अपना इलाज करा सकेंगे। कॉलेज की प्रवक्ता सुमन ने बताया कि इस शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सुरजीत राणा और डाॅ. नवीन ग्रेवाल सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे।