रोहतक | जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आध्यात्मिक प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता को परमार्थ स्वयंसेवी संगठन की ओर से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाद्री ने पहला स्थान जीता। वहीं सुनीता ने दूसरा और अंजुला ने तीसरा स्थान हासिल किया। संगठन के संरक्षक गोविंदराम सिंघल ने बच्चों को सेवा चरित्र निर्माण और आध्यात्मिकता के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा परम धर्म है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अलका जैन, सोनिया, मधु, अलका, स्वाति, माही आदि मौजूद रहे।