पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हरि ओम सेवा दल ने 35 वर्षीय पिंकी को परिवार से मिलवाया

हरि ओम सेवा दल ने 35 वर्षीय पिंकी को परिवार से मिलवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. हरि ओउम सेवा दल ने महिला को उसके परिवार से मिलवाया।

भास्कर न्यूज | रोहतक

हरि ओउम सेवा दल ने 35 वर्ष की पिंकी को उसके परिवार से मिलवाया। दल के संस्थापक विजय खुराना ने बताया कि 8 मई को पिंकी मेडिकल के आपातकालीन विभाग में आई थी। उसके सिर पर चोट थी और मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ बता नहीं पाई। संस्था ने पिंकी को वार्ड-4 में दाखिल कराकर सर्जरी कराई, जहां से 16 मई को छुट्टी मिली। काउंसिलिंग के दौरान उसने अपने पति और पिता का नाम बताया। वह गोहाना की रहने वाली है। उसके परिवार से संपर्क किया गया और सोमवार को पिता श्यामलाल, ताऊ ओमप्रकाश, मां ब्रह्मो देवी आई। इस अवसर पर सुषमा भाटिया, प्रवीण कवातड़ा, पूजा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...