पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • चमारिया के किसान को कर्जा ना देने पर थमाया जमीन नीलामी का नोटिस

चमारिया के किसान को कर्जा ना देने पर थमाया जमीन नीलामी का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | चमारिया के किसान की ओर से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की ओर से लिए गए कर्ज का भुगतान ना करने पर जमीन नीलामी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। किसान रविंद्र, संदीप व शेलेंद्र ने एक लाख 54 हजार 687 रुपए का कर्ज बैंक से लिया था। इस मामले में उनकी ओर से 31 अक्टूबर 2015 तक चुकाना था। अब तक कुल देय राशि 3 लाख 43 हजार 927 रुपए तक बन चुकी है। ऐसे में बैंक ने वसूली ना होने पर जमीन की नीलामी के आदेश दिए हैं। नोटिस के मुताबिक नीलामी के लिए 28 मई सुबह साढ़े 11 बजे का समय तय किया गया है। वहीं सहकारी बैंक का कर्ज वसूलने के लिये किसानों को 28 मई को जमीन नीलामी के सरकारी नोटिस दिये जाने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार ऐसा करने की सोचे भी नहीं। सांसद ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि इस सरकार के गरीब किसानों की करोड़ों की जमीन औने पौने दाम पर नीलाम करने के कुकृत्य का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे।

खबरें और भी हैं...