पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • यूपी में उठा हरियाणा के जाट आरक्षण का मामला, महासम्मेलन 2 जून को

यूपी में उठा हरियाणा के जाट आरक्षण का मामला, महासम्मेलन 2 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसिया में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जिला कार्यकारिणी की बैठक कर 2 जून को जाट महासम्मेलन के लिए क्षेत्र वार रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भी आवाज उठाई गई। समिति की आेर से हरियाणा के जाट आरक्षण का मामला मंगलवार को यूपी में भी उछला।

बिजनौर में चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि में शामिल होने गए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत ने आजीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने किसानों को सरकारों के सामने अपनी मांगों पर बोलना सिखाया। पहले की भाजपा (अटल बिहारी वाजपेयी) के नेतृत्व वाली भाजपा व वर्तमान भाजपा सरकार के बीच जमीन आसमान का अंतर है। वर्तमान भाजपा नेतृत्व जाट समाज को झूठे आश्वासनों के साथ उसके साथ अन्याय व अत्याचार पर उतारू है। हरियाणा सरकार के साथ चार बार समझौता होने के बाद भी हरियाणा में न तो आरक्षण मिला और न ही सभी केस वापस हुए। इस दौरान मुख्य तौर पर अशोक बल्हारा, जयवीर कुंडू, ओमप्रकाश हुड्डा, पवन, सोमबीर जसिया, हंसराज, धीर सिंह, शमशेर सुंडाना और मुख्य महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...