पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएं वॉलिंटर

सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाएं वॉलिंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | रिटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप के समापन समारोह मंगलवार को हुआ। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल, बीईओ वीरेंद्र सिंह मलिक व जिला राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी विजय शर्मा व प्रोग्राम अधिकारी अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजबीर सिंह ने शिरकत की। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल ने स्कूल आई कार्ड, बेल्ट व होम वर्क डायरी का भी विमोचन किया। प्रिंसिपल सुरेश दहिया ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एनएसएस व एनसीसी की वर्तमान समय की जरूरत बताया व देश पर संकट के समय इन संगठनों की आवश्यकता व उपयोगिता अत्यधिक होती है। दया सिंह सैनी व मेडिटेशन का प्रशिक्षण डॉ. वीरेंद्र फोगाट की टीम ने प्रशिक्षण दिया।

खबरें और भी हैं...