पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पांच दिन में सीखा योग, प्रतिदिन करेंगे अभ्यास

पांच दिन में सीखा योग, प्रतिदिन करेंगे अभ्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत निर्माण ट्रस्ट स्वास्थ्य जागृति अभियान की ओर से खेड़ी साध के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पांच दिवसीय योग शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि बिमला देवी ने योग शिविर को समाज सेवा का बेहतर तरीका बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ से बढ़ा कोई भी धन नहीं है। मुख्यातिथि ने शिविर के संचालक प्रोफेसर डॉ. सत्यवान बरोदा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। योग शिविर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगबीर भारद्वाज ने कहा कि योग व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक व आध्यात्मिक विकास में लाभदायक है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। ताकि विद्यार्थी स्वस्थ रह सके। योग शिविर प्रशिक्षक प्रो.सत्यवान बरौदा ने सभी बच्चों से संकल्प करवाया जो पांच दिनों में सीखा है, उसका प्रतिदिन अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर बिमला देवी, श्रीभगवान, सुमेधा, जगबीर भारद्वाज, रतनी देवी, सीमा रानी आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...