बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए चाइल्ड रोड सुरक्षा पर किया मंथन
रोहतक | बॉटनर चाइल्ड रोड सुरक्षा परियोजना पर विश्व संसाधन संस्थान भारत की टीम के साथ डीसी डॉ. यश गर्ग, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बैठक की। इसमें कई स्कूलों ने भी भाग लिया था। डीसी ने कहा कि राज्य में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट होने के कारण अन्य शहरों के लिए एक मॉडल बनने की क्षमता है। एसपी ने कहा कि पुलिस बच्चों के अनुकूल यातायात प्रबंधन और प्रवर्तन तकनीकों को लागू करके जिले के बच्चों के लिए एक सुरक्षित शहर बनाने में नगर निगम और स्कूलों के साथ काम करेगी। परियोजना जो शहर के स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित सड़क आधारभूत संरचना बनाने पर केंद्रित है। स्विस स्थित बोटारार फॉउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किया गया है और रोहतक पुलिस, नगर निगम और इस महीने से एपएएसएससीओएम फाउंडेशन के साथ साझेदारी में डब्लूआरआई इंडिया की ओर से शुरू किया गया था।