बेहतर शिक्षा देने के लिए दंपती सम्मानित
रोहतक | मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में एसपी जशनदीप ने प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए युवा दंपती जगदीप और सुनीता को सम्मानित किया है। ये पिछले 3 सालों से किशनपुरा में अभिनव टोली के नाम से संस्था चला रहे हैं। जिसमें गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। इस टोली में आज 100 से भी ज्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर तस्वीर सिंह हुड्डा, देवेंद्र शर्मा, महावीर मलिक, नरेश ढल, पूजा मौजूद रहे।