पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्काउट एवं गाइड की उपलब्धियां गिनाईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड की वार्षिक सभा रखी गई। सभा की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल ने की। उन्होंने स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन के साथ सभी पदाधिकारियों को भी सेवा भावना से स्काउटिंग में कार्य करने तथा अपने जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। हिंदुस्तान स्काउट गाइड की राज्य सचिव तुषारमणि ने स्काउटिंग गतिविधियों की रूपरेखा सबको बताई एवं सबके सहयोग के साथ हिंदुस्तान स्काउटिंग के लिए कार्य करने की शपथ ली। डीओसी सतनारायण, जगमती, अलका मदान ने राज्य सचिव एवं जिला सचिव की ओर से रखे गए प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

खबरें और भी हैं...