पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 1 घंटे में तैयार की मशाल, फिर शहर में निकाला जुलूस

1 घंटे में तैयार की मशाल, फिर शहर में निकाला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की अगुवाई में कर्मचारियों ने मंगलवार शाम को साढ़े छह बजे के करीब पावर हाउस से सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। शाम को राजीव गांधी विद्युत भवन में जुटे चार कर्मचारियों ने एक घंटे में 80 मशाल तैयार कर सड़क पर उतरे। जुलूस में शामिल कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए नारेबाजी कर सरकार से मांग की। मशाल जुलूस में रमेश लौरा, जोगेंद्र करौंथा, प्रभुदयाल, रामनिवास सैनी, संदीप लठवाल, धर्मराज कुंडू, विकास दहिया, मानवेंद्र सिंह, प्रवीन हुड्डा, राजेश यादव मौजूद रहे।

रोहतक. मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान मशाल जुलूस निकालते हुए कर्मचारी।

सरकार को जगाने के लिए जुलूस निकाला: सर्कल सचिव संदीप लठवाल, अतिरिक्त सर्कल सचिव कर्मवीर सिवाच ने कहा कि गहरी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए मशाल जुलूस निकाला है। यूनियन के प्रांतीय चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी मांगें हैं कि सभी प्रकार के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, सभी अस्थायी व स्थायी कर्मियों को जोखिम भत्ता दिया जाए, नई पेंशन नीति को बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम व अन्य मांगें है। यूनियन नेताओं ने वर्तमान में चल रही नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल को समर्थन दिया।

खबरें और भी हैं...