पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कर्मियों ने की पेन डाउन हड़ताल, बोले मांगें नहीं मनी तो अगली बार वीसी और रजिस्ट्रार का मांगेंगे इस्तीफा

कर्मियों ने की पेन डाउन हड़ताल, बोले-मांगें नहीं मनी तो अगली बार वीसी और रजिस्ट्रार का मांगेंगे इस्तीफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों पर अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाया और सुबह प्रशासनिक भवन के सामने गेट मीटिंग कर पेन व टूल्स डाउन हड़ताल करने का फैसला लिया। अचानक हुई हड़ताल से एमडीयू के प्रशासनिक कार्य पूरी तरह से बाधित हो गए। इस मामले में दिनभर अधिकारी कर्मचारियों को मनाने के लिए बुलाते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। हड़ताल से प्रशासनिक भवन से लेकर परीक्षा सदन और अन्य विभागों का प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहा। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान फूल कुमार बोहत ने बताया कि मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, इनके पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यदि अब भी प्रशासन ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो जल्द ही कुलपति और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी ओर से लगातार मांगों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया जाता रहा है। इसके बाद भी मांगों पर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

रोहतक. एमडीयू में नारेबाजी करते गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्य।

मंत्री को भी दे चुके हैं मांग-पत्र

एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान फूल कुमार बोहत का कहना है कि सहकारिता मंत्री को संघ की ओर से शपथ समारोह के मौके पर 11 दिसंबर 2017 में मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी सुनवाई नहीं है। छह महीने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को दिए गए मांग-पत्र पर एक भी काम न होने पर चेतावनी दी।

यह है प्रमुख मांग

सहायकों और सहायकों से ऊपर के पदों का सातवां वेतनमान तुरंत लागू किया जाए

सहायकों के एटपार की लंबित फाइल को तुरंत प्रभाव से निकाला जाए

टेक्निकल स्केल को वापस ना लिया जाए

यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल में नियमित प्रिंसीपल की नियुक्ति तुरंत की जाए।

खबरें और भी हैं...