कलानौर पालिका चुनाव के पार्षद पद के प्रत्याशी ने दी धांधली की शिकायत
रोहतक | कलानौर में नगर पालिका के चुनाव को लेकर वार्ड दो से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय ने सीटीएम को लिखित शिकायत दी है। विजय ने सीटीएम को बताया कि कलानौर में चुनाव के दिन उसे पुलिस ने बूथ के अंदर नहीं जाने दिया था। इसकी शिकायत मौके पर मौजूद एसडीएम से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी रिकॉर्डिंग भी साथ लगाई है। वोटिंग केे दौरान फर्जी वोट करने के आरोप लगाए है। उन्होंने यह शिकायत सीएम विंडो पर दी है।