एनएसएस कैंप में स्काउट एवं गाइड का महत्व बताया
रोहतक | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में चल रहे एनसीसी कैंप में मंगलवार को स्काउट और गाइड के महत्त्व पर रामकुमार ने व्याख्यान किया। इधर, सिविल अस्पताल से आई काउंसलर शालू रानी ने स्वयं सेविकाओं को व्यक्तिगत सफाई और किशोर व्यवस्था की समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।