पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • भोला और आनंद पहलवान ने बनाया था अनिल छिप्पी गैंग को खत्म करने का प्लान

भोला और आनंद पहलवान ने बनाया था अनिल छिप्पी गैंग को खत्म करने का प्लान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारौर के आनंद पहलवान की हत्या की वजह अनिल छिप्पी गैंग का खात्मा करने का प्लान निकला। आनंद की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियाें ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आनंद पहलवान और उसके भतीजे संदीप उर्फ भोला ने किसी गैंग से संपर्क साधकर अनिल छिप्पी व उसके गैंग के गुर्गों को खत्म करने का प्लान बनाया था।

इसके बाद अनिल छिप्पी ने जेल में बंद अपने साथी काला जठेड़ी के साथ मिलकर अानंद व भोला की हत्या की प्लानिंग तैयार की। इसमें संदीप उर्फ काला जठेडी ने अपने गुर्गे राजू बसोदी से शूटर तैयार करने का संदेश भिजवाया था। इसके बाद पूरे मामले की कमान अनिल छिप्पी के भाई सोमबीर, राजू बसोदी व आरके ने इस वारदात को मास्टर प्लान तैयार किया। पुलिस के सामने अारोपियों ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उन्हें डर था कि कहीं आनंद पहलवान उनसे बच न निकले। इसके चलते गांव से निकलने वाले हर रास्ते में अपने गैंग के सदस्य तैनात कर दिए गए थे। सभी को सोमबीर और राजू बसौदी ने कहा था कि गैंग के जिस सदस्य को जहां भी आनंद मिले उसे पर हमला बोल दें।

काला जठेड़ी ने भेजे थे शूटर

दीपक राई, सचिन उर्फ शूटर, मोहित उर्फ पहलवान और प्रदीप उर्फ पोपी नई बसौदी काला जठेड़ी गैंग के सदस्य हैं। इन्हें राजू बसौदी ने वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। जिन्हें कारौर में आने के बाद सोमबीर ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसके बाद कारौर गांव के विकास उर्फ भांदू, विकास उर्फ बग्गा और मोहित ने अपनी पुरानी रंजिश को लेकर सोमबीर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...