पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कॉरपोरेट क्षेत्र में कॅरियर बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण

कॉरपोरेट क्षेत्र में कॅरियर बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने व उनको प्लेसमेंट के अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की ओर से सूचीबद्ध संगठन प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ करार (एमओयू) किया।

एमडीयू के कुलपति कार्यालय समिति कक्ष में आयोजित इस एमओयू हस्ताक्षर समारोह में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव जितेन्द्र कुमार भारद्वाज व प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरसी गुप्ता ने करार पत्र पर हस्ताक्षर किए। एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है कि एमडीयू विद्यार्थियों की अधिक से अधिक प्लेसमेंट हो। इसके लिए विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुखी स्किल्ज विकसित किए जाने का प्रयास एमडीयू कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से निरंतर किए जा रहे हैं।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं निदेशक कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो. राजकुमार ने बताया कि इस एमओयू के तहत प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एमडीयू के विद्यार्थियों को कॅरियर परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निजी एवं कारपोरेट क्षेत्र के कॅरियर के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

एमडीयू और प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच हुआ करार

रोहतक. एमडीयू और प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ करार करते कुलपति प्रो. बीके पूनिया।

जाॅब फेयर, कॅरियर वर्कशॉप का होगा आयोजन

प्राइमोर्डियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसोसिएट निदेशक राहुल ढींगड़ा ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राइमोर्डियल सेंटर एमडीयू में विद्यार्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, जॉब फेयर, इंडस्ट्री एक्सपोजर टूर, कॅरियर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. अजय कुमार राजन ने इस अवसर पर महत्त्वपूर्ण इनपुट दिए। इस कार्यक्रम में डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस प्रो. एएस बूरा, डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. भगत सिंह, डीन फैकल्टी ऑफ फिजीकल साइंस प्रो. वीके शर्मा, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र प्रो. एसपी खटकड़, प्रो. मुकेश धुन्ना, प्रो. शारदा गोयल, प्रो. कुलताज सिंह, निदेशक डीडीई प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा, निदेशक जनसंपर्क सुनीत मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, सूचना वैज्ञानिक सुंदर सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...