पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • व्यायामशालाओं के निर्माण में फंसा पेच, एडीसी की दो टूक ग्रांट दो दिन में लौटाओ वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो

व्यायामशालाओं के निर्माण में फंसा पेच, एडीसी की दो टूक ग्रांट दो दिन में लौटाओ वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी राशि न लौटाए जाने पर सात गांवों के सरपंचों को मंगलवार को एडीसी ने तलब कर लिया। जिला विकास भवन के डीआरडीए हाल में सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग में एडीसी अजय कुमार व पंचायतीराज विभाग के एक्सईएन केेके धनखड़ ने सरपंचों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए सुझाव दिए। राशि लौटाए जाने के मुद्दे पर एडीसी अजय कुमार ने सरपंचों को दो दिन का समय दिया है। यदि दो दिन में सरपंच राशि नहीं लौटाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जाने के संकेत एडीसी ने दिए हैं।

एक साल पहले दी थी प्रशासन ने पंचायतों को ग्रांट

पंचायतीराज विभाग के अधिकारी ने बताया कि पास सरकार ने एक साल पूर्व व्यायामशाला के लिए निर्माण राशि जारी की थी। लेकिन इन गांवों में व्यायामशालाओं में निर्माण में खर्च 25 लाख से अधिक आ रहा है। सरकार ने सरपंचों के लिए 20 लाख रुपए तक के कार्य ही निर्धारित कर रखे हैं। लेकिन सरपंच खुद निर्माण कराने की मांग पर अड़े हुए हैं, जो संभव नहीं है। 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस से पहले जिले में स्वीकृत 31 व्यायामशालाओं का निर्माण कराना अनिवार्य है। ऐसे में अब जब तक राशि वापस नहीं आ जाती है तो निर्माण कार्य लंबित रहेगा। बैठक में जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी अरविंद मलिक, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार धनखड़ के अलावा राेहतक, महम, लाखनमाजरा और कलानौर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

सरपंचों ने

समस्या गिनाई

सुबह 11 बजे के करीब मदीना, निंदाना, काहनाैर, मोखरा, समैण , गुढ़ाण, भैणी भैरव गांव की पंचायत के सरपंच व प्रतिनिधि मीटिंग में पहुंचे। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली मीटिंग में सरपंचों ने अपनी अपनी समस्याएं गिनाईं। एडीसी अजय ने सभी सरपंचों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया।

खबरें और भी हैं...