पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • वीआईपी वार्ड 14 में भाजपा की आसान नहीं होगी जीत की राह

वीआईपी वार्ड 14 में भाजपा की आसान नहीं होगी जीत की राह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई वार्डबंदी की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निकाय चुनाव वर्ष 2018 की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वर्तमान शहर की सरकार का कार्यकाल जून में पूरा होगा। फिर भी वर्तमान व पूर्व पार्षदों के साथ ही नए नए प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरने लगे हैं। इस बार सर्वाधिक चर्चा नए वार्ड 14 काे लेकर है, क्योंकि इसकी सीमा क्षेत्र में अधिकांश राजनीतिक दिग्गजों का आवास आता है।

पहले यह इलाका अलग अलग वार्डों की सीमाओं में बंटा हुआ था, लेकिन नई वार्डबंदी में इसका विस्तार घनीपुरा के पास से शुरू होकर डीएलएफ कॉलोनी, गांधी कैंप, डी पार्क, आदर्श नगर से होकर मेडिकल मोड़ तक है। इसमें डीएलएफ कॉलोनी में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व पूर्व राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा, आदर्श नगर में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक शकुंतला खटक का आवास आता है। पुराने वार्डबंदी के हिसाब से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का अावास वार्ड 12, शादी लाल बतरा का घर वार्ड 11 अौर पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक का घर वार्ड 10 में था।

निकाय चुनाव वर्ष 2018 की राजनीतिक गतिविधियां तेज

कई दिग्गज ताल ठोकने की तैयारी में

वार्ड 14 से वर्तमान पार्षद अनिता मिगलानी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जबकि भाजपा के टिकट पर यहां से राधेश्याम ढल, लवलीन टुटेजा और दिनेश टक्कर की जोर आजमाइश चल रही है। कहां जा रहा है कि इन तीनों उम्मीदवारों में से बेशक किसी एक को टिकट मिलेगा, लेकिन चुनाव लड़ने को तीनों लोग ही आतुर हैं। कहा जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की दशा में वे आजाद उम्मीदवार के रूप में ही अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। ऐसी दशा में नगर निगम के वार्ड 14 में निकाय चुनाव का समीकरण साधना सत्ता पक्ष के लिए अासान नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...