पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • रोडवेज का प्रतिनिधिमंडल अाज आप व माकपा के प्रदेश अध्यक्ष को देगा ज्ञापन

रोडवेज का प्रतिनिधिमंडल अाज आप व माकपा के प्रदेश अध्यक्ष को देगा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल दूसरे चरण के आंदोलन के क्रम में रोडवेज बचाओ के आह्वान पर बुधवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को उनके कार्यालय पर जाकर ज्ञापन देगा। रोडवेज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि सरकार एक षड्यंत्र के तहत जनता से जुड़े जनहित जैसे रोडवेज विभाग को अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए तालाबंदी करना चाहती है। 500 निजी बसों का प्रस्ताव मंत्रीमंडल में पास करके सरकार रोडवेज को निगम बनाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की आबादी के मद्देनजर राज्य सरकार से 10 हजार बसों को परिवहन बेड़े में शामिल करने की मांग की है। इससे राज्य में 50 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। यदि सरकार हमारी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं करती है तो तीन जून को परिवहन मंत्री के मतलौडा कैम्प कार्यालय पर रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन करेगा।

खबरें और भी हैं...