विजय नगर में घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, पड़ोसी पर आरोप
रोहतक | विजय नगर में घर के बाहर बैठे मनीष सुहाग पर कई युवकों ने हमला बोल दिया। जिसे मनीष घायल हो गय। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विजय नगर के मनीष सुहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर बहार बैठा था। इसी वक्त उसी के पड़ोस का अनी ने उस पर लाठी डंडो व लाेहे की राड से हमला बोल दिया। राहगीरों की भीड़ इकट्ठी हुई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। भागते वक्त उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।