अब इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए भी होंगे हेड एग्जामिनर तैनात
रोहतक | एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु की अध्यक्षता में मंगलवार को इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में मूल्यांकन संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश सांझा किए। डाॅ. सिन्धु ने मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू, व गुणवत्तापरक बनाने के लिए इस बैठक में बल दिया। मूल्यांकन कर्ता व चेकिंग असिस्टेंट अवार्ड लिस्ट पर अंकों को ध्यानपूर्वक चढ़ाएंगे। मूल्यांकन कार्य के लिए केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही लगाया जाएगा, ये निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने दिए। इस बैठक में संचालन शाखा के उपकुलसचिव राजबीर घणघस, अधीक्षक एनके धवन व महेन्द्रपाल मुदगिल, पुष्पा, राजेश सैनी ने आयोजन सहयोग दिया।