छात्रों ने जाना डायनामिक लर्निंग इनवायरमेंट
रोहतक | एमडीयू के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हो गई। आईएचटीएम के सभागार में आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन रिसोर्स पर्सन दीपक बिसला ने मॉड्यूलर ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड डायनामिक लर्निंग इनवायरमेंट के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन दीपक बिसला व रमीज काजमी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर डाॅ. नीरू राठी, प्रो. हेमंत लता शर्मा, डाॅ. माधुरी हुड्डा, मेनका समेत डेलीगेट्स उपस्थित रहे।