पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रख सुहाग की लंबी उम्र मांगी

सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रख सुहाग की लंबी उम्र मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें केवल करवाचौथ का व्रत ही नहीं रखती है, बल्कि वे वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए ही शहर की महिलाअों ने वट सावित्री का व्रत रखा और अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए कामना की। शहर की जिन काॅलोनियों में राजस्थान, यूपी और मध्यप्रदेश से आए परिवार रहते हैं, वहां वट सावित्री व्रत की रौनक देखने को मिली। मंगलवार को शाम होने से पहले सुहागिनें 16 श्रृंगार करके पार्कों में वर्षों पुराने लगे पीपल के पेड़ पर पहुंचीं। सुहागिनों ने प्यार, श्रद्धा और समर्पण की कहानी सुनी। फिर बरगद के पेड़ को सिंदूर, रोली, फूल, अक्षत, चना, फल और मिठाई अर्पित कर सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा-अर्चना की। वट वृक्ष की जड़ का दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद कच्चे सूत को हल्दी या सिंदूर में रंगकर वट वृक्ष से लपेटते हुए कम से कम तीन बार परिक्रमा की।

सुहागिनें 16 श्रृंगार करके वर्षों पुराने लगे पीपल के पेड़ के पास पहुंचीं

खबरें और भी हैं...