पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 13 जून के बाद होंगे शुभ कार्य देरी से आएगी राखी व दिवाली

13 जून के बाद होंगे शुभ कार्य देरी से आएगी राखी व दिवाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब की बार जेठ माह में करीब 19 साल बाद मलमास यानि अधिकमास शुरू हो रहा है। अगली बार वर्ष 2037 में जेठ महीने में ही मलमास शुरू होगा। मंगलवार से शुरू हुए मलमास की वजह से 13 जून तक विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। साथ ही, पिछले साल की तुलना में इस बार देरी से त्योहार आएंगे, लगभग 17 से 19 दिन की देरी से राखी, नवरात्र, दिवाली आएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि करीब तीन साल यानि 32 माह, 16 दिन और चार घड़ी के अंतर से मलमास आता है। इससे पहले साल 2015 में आषाढ़ मास में मलमास आया था। उसके बाद अब वर्ष 2018 में आ रहा है। इस माह में प्रतिष्ठा कर्म, विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 7 अगस्त को रक्षाबंधन आया था, जो अब 27 अगस्त को आ रहा है। इसी तरह जन्माष्टमी भी साल 2017 में 15 अगस्त को अाई थी, यह अब 3 सितंबर को आ रही है। पंडित वरधान वशिष्ठ ने बताया कि पिछले साल 2017 में 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी आई थी, जो इस साल 13 सितंबर को आ रही है। उन्होंने बताया कि अब की बार दीपावली 7 नवंबर को है, जो पहले 19 अक्टूबर को थी। शारदीय नवरात्र भी 10 से 17 अक्टूबर तक आ रहे हैं, जो पहले 21 से 29 सितंबर तक थे।

खबरें और भी हैं...