पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सूरत चंडीगढ़ की तर्ज पर कंट्रोल होगा शहर का ट्रैफिक, सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कटेंगे चालान

सूरत-चंडीगढ़ की तर्ज पर कंट्रोल होगा शहर का ट्रैफिक, सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कटेंगे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस ट्रैफिक नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नजर रखेगी। शहर में 93 पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों की सहायता से पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटेगी। अब शहर के हर चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को नहीं रोकेगी। बल्कि लापरवाही बरतने पर पुलिस चालान डाक से अापके घर भेज देगी। फिलहाल पुलिस ने शहर के 12 चौक सलेक्ट किए हैं। जहां पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। इन चौक पर पुलिस ने अपने सीसीटीवी कैमरों को इंस्टॉल कर वर्किंग शुरू करा दी है। पुलिस कर्मचारियों की कम संख्या को देखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल के बेहतर प्लान पर काम कर रही थी। इसके लिए पुलिस स्मार्ट सिटी सूरत और चंडीगढ़ की तर्ज पर प्लान तैयार करते हुए सीसीटीवी कैमरों से मॉनीटरिंग का प्लान बनया है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का फोकस दुपहिया वाहनों पर ही रखा जाएगा। हालांकि चालान से कोई वाहन नहीं बचेगा।

93 पीटीजेड कैमरे इंस्टॉल किए हैं पुलिस ने विभिन्न जगह

पुलिस जवानों की कम संख्या नहीं खलेगी, 40 कर्मियों का काम संभालेंगे 4 जवान

सोनीपत स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में गुजरते वाहन।

साइबर टीम संभालेगी कमान : इस प्रोजेक्ट को पूरी से चलाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। जिसमें 6 एलईडी स्क्रीन और डेस्कटॉप लगे हुए। मुख्य चौराहों पर पीटीजेड(पैन-टिल्ड-जैड) कैमरे लगाए जाएंगे । सीसीटीवी चालान जारी करने के लिए एनआईसी द्वारा ई-चालान वेबसाइट बनाई जाएगी।

विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं पुलिस कर्मियों को

शहर में अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चालान काटने की प्रणाली तैयार की गई। जिसमें पुलिस के कई जवानों को कंपनी द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी गई। ये टीम इन कैमरों की मॉनिटरिंग करेगी। अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के घर डाक से चालान पहुंचा दिया जाएगा। -डॉ. रवींद्र, डीएसपी हैड क्वार्टर

ऐसे करेगा यह साफ्टवेयर काम : कैमरों के साथ जुड़ा यह साफ्टवेयर रेड लाइट जंपर को देखते ही उसके वाहन की नंबर प्लेट की फोटो कैप्चर कर लेगा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में बीप भी होगी और फोटो कंट्रोल रूम के कंप्यूटर में सुरक्षित हो जाएगी। इसके साथ ही कनेक्टेड होगा चालानिंग सिस्टम जो चालान का प्रिंट दे देगा। इससे पुलिस को पूरे दिन की रिकार्डिंग देखने के झंझट से छुटकारा भी मिलेगा।

12 चौक ऐसे प्वाइंट हैं जहां ये प्लान काम करेगा

150 वाहनों के चालान हर राेज कटते हैं इन चौक पर

शहर के इन चौक चौराहों पर रहेगी विशेष नजर

पुलिस ने शहर के 12 चौक ऐसे निर्धारित किए है। जिन पर विशेष से नजर रखेगी। जिनमें शहर के सबसे व्यस्त चौक शामिल है। डी पार्क, मेडिकल मोड, अंबेडकर चौक, शीला बाईपास, दिल्ली बाईपास, झज्जर चुंगी, गोहाना अड्डा, माता दरवाजा, रेलवे रोड , पुराना बसस्टैंड एरिया में पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेगी।

सूरत की सक्सेस स्टोरी : डायमंड सिटी में पुलिस स्टाफ की कमी थी, हर 1 लाख लोगों पर 93 पुलिसवाले थे। पुलिस डिपार्टमेंट ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट शुरू किया जहां माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर 6000 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए और रिमोट कंट्रोल से उनकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद से क्राइम रेट में 27 फीसदी की कमी आई है। इन इलाकों का ट्रैफिक मैनेजमेंट और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम भी बेहतर हुआ है।

खबरें और भी हैं...