पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • चंडीगढ़, कटरा व जींद के लिए रात्रि बस सेवा शुरू

चंडीगढ़, कटरा व जींद के लिए रात्रि बस सेवा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के यात्रियों को अब चंडीगढ़ और कटरा जाने के लिए सुबह संचालित होने वाली बसों के भरोसे नहीं रहना होगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने चंडीगढ़, पानीपत, जींद, गुरुग्राम और कटरा के लिए मंगलवार से रात्रि बस सेवा की शुरुआत कर दी है। रोहतक से चंडीगढ़ के लिए तीन, पानीपत के लिए दो, गुरुग्राम के लिए तीन, जींद के लिए तीन और कटरा के लिए एक बस का संचालन शुरू किया गया है। अभी तक इन रूटों पर रात्रि बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। यह जानकारी मंगलवार को रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने दी। उन्होंने बताया कि रोहतक-गुरुग्राम के लिए शाम छह बजे, सात बजे, देर शाम आठ बजे, रोहतक-चंडीगढ़ के मध्य देर शाम साढ़े 7 बजे, साढ़े आठ बजे, रात साढ़े नौ बजे, रोहतक-जींद के मध्य शाम छह बजे, शाम सात बजे और देर शाम 8:20 बजे, रोहतक-पानीपत के मध्य शाम साढ़े छह बजे, शाम 7 बजे और रोहतक -कटरा के मध्य शाम पांच बजे बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।

जिले के यात्री अब इन रूट पर सफर करने के लिए देर शाम तक परिवहन सुविधा का फायदा ले सकते हैं। वहीं हरिद्वार की ओर जाने वाली बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने से रोडवेज प्रशासन ने दो और नई बसें चलाने का फैसला लिया है। ये बसें एक जून से रूट पर संचालित होने लगेंगी।

रात में अब कई बड़े शहरों के लिए भी मिलेंगी बसें, यात्रियों को होगा फायदा

आगरा व नैनीताल के लिए भी मिलेगी बस सेवा

महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रोहतक डिपो से एक जून से नैनीताल और देहरादून के लिए बस सेवा शुरू होने वाली है। अभी तक लोगों को नैनीताल और देहरादून के लिए बस पकड़ने के लिए पानीपत, गुरुग्राम या फिर दिल्ली जाना पड़ता था। एक जून से रोहतक डिपो से नैनीताल और देहरादून, हरिद्वार के लिए दो और और आगरा के लिए एक बस डिपो से चलाई जाएगी। वर्तमान में हरिद्वार के लिए एक, आगरा के लिए एक बस का संचालन किया जाता है। बरेली और बुंदेलखंड के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। देहरादून के लिए बस सुबह सात बजे से चलेगी और आठ घंटे का सफर तय करते हुए गंतव्य तक पहुंचा देगी। हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 4:20 बजे, दूसरी बस सुबह4:50 बजे डिपो से निकलेगी। आगरा के लिए पहली बस 4:30 बजे, दूसरी बस 5:20 बजे चलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...