री-कैलकुलेशन की वैल्यू बताएं, फिर लेंगे फैसला
सरकार की 40 फीसदी छूट स्कीम को लेकर असंतुष्ट सेक्टरवासी इनहांसमेंट की री कैलकुलेशन की मांग पर अड़े गए हैं। वे अदायगी से पहले दोनों विकल्पों पर अपनी बचत का मूल्यांकन करना चाहते हैं। मंगलवार को सेक्टर की आईडब्ल्यूए कार्यालय पर हुई बैठक में प्लांट धारकों ने इस विषय पर अपनी राय रखी। इस बात पर भी चर्चा हुई कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले ग्रुप ने भी 40 प्रतिशत छूट के साथ री कैलकुलेशन की मांग करेंगे।
दो दिन में बैठक नहीं बुलाई तो फिर जाएंगे चंडीगढ़ : इस मौके पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने बताया कि हुडा विभाग ने गलत कैलकुलेशन शीट तैयार की है। 13 मई को इस संबंध में हुडा प्रशासक के साथ मीटिंग स्थगित हो गई है। अगले दो दिन में दोबारा मीटिंग नहीं बुलाई गई तो हम इस संबंध में चंडीगढ़ संपर्क किया जाएगा। इस दौरान जगफूल दलाल, सुमित कादयान, कैप्टन बालकिशन, करण सिंह अहलावत, राजेंद्र हुड्डा, केके खीरवाट उमेद दलाल, महेंद्र दहिया, शुभराम तेहलान, बलजीत सहारन, पीडी गांधी आदि उपस्थित रहे।
एलसी हुड्डा सेक्टर एक निवासी, इनहांंसमेंट की खबर के साथ।
सीनियर सिटीजन ने मांगा 40 फीसदी छूट का लाभ : एफडी तोड़कर इनहांसमेंट मद में 2.22 लाख रुपए जमा करवाने वाले सीनियर सिटीजन एलसी हुड्डा ने हुडा विभाग से एक मुश्त अदायगी पर छूट की 40 फीसदी नई स्कीम का लाभ देने की मांग की है। उन्हें हुडा विभाग की ओर से 15 फरवरी को नोटिस भेजा गया। इसमें इनहांसमेंट की राशि एक महीने के अंदर भुगतान नहीं करने पर 15 फीसदी ब्याज वसूलने की चेतावनी दी गई थी। इस पर उन्होंने 19 मार्च को इनहांसमेंट का 2 लाख 22 हजार 629 रुपए हुडा विभाग में जमा करवाकर रसीद ले ली। पर विभाग उन्हें छूट देने से मना कर रहा है।