पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • रात ढाई बजे शहर में आया अंधड़, देहात में ओलावृष्टि

रात ढाई बजे शहर में आया अंधड़, देहात में ओलावृष्टि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | मौसम ने मंगलवार रात 2 बजे के करीब करवट ली। देहात में तेज आंधी के बाद बरसात शुरू हुई। कुछ देर बाद ही कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। शहर में रात सवा दो बजे के आसपास अंधड़ ने जोरदार एंट्री की। अंधड़ के साथ ही पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया। करीब सभी इलाकों की बत्ती एक साथ गुल हुई। अंधड़ के कारण कई जगह बिजली के पोल भी गिरे हैं। वहीं देहात में ओलवृष्टि से सब्जी की फसल पूरी तरह तबाह हो गई बताई जा रही है।

आज हो सकती है बरसात

मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। इसके मुताबिक बुधवार को बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। कई जगह तेज हवाओं के साथ बरसात व ओले की भी संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर बना हुआ है। देर रात बादल छाने की संभावना बनी है।

खबरें और भी हैं...