पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • दिल्ली से आती थी जेब तराशी के लिए, रोडवेज कर्मी की बीवी का पर्स उड़ाया तो दोनों धरीं गई

दिल्ली से आती थी जेब तराशी के लिए, रोडवेज कर्मी की बीवी का पर्स उड़ाया तो दोनों धरीं गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बाजार में सामान खरीदने वाली महिलाओं के बैग से पर्स चोरी करने वाले गिरोह से दो महिलाएं रोहतक में पकड़ी गई हैं। मंगलवार को दोनों उस समय काबू आईं जब उन्होंने किला बाजार में कुछ महिलाओं के पर्स चोरी कर लिए। लेकिन इस दौरान सेक्टर एक हाउसिंग बोर्ड कॉलाेनी निवासी अनीता जांगड़ा की सुझबूझ से दोनों पकड़ी गई। अनीता रोडवेज जीएम के ड्राइवर बालकिशन की प|ी हैं। आरोपी महिलाओं की शिनाख्त दिल्ली के नांगलोई की हक्का बाई और रसीला के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। दोनों के पास से चार महिलाओं के पर्स बरामद हुए हैं। अनिता जांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी जेठानी रमेश कुमारी के साथ किला रोड पर कपड़े खरीदने के लिए आई हुई थी। वहां इन दोनों महिलाओं ने उनका पर्स चुरा लिया।

खबरें और भी हैं...