असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन की तारीख बढ़ाएं
रोहतक | अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिजेंद्र पुनिया से मिला। इसका उद्देश्य यूनिवर्सिटी की ओर से लाइफ साइंस में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट पर आवेदन की तारीख बढ़वाने का रहा। इस विज्ञापन के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी और फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 14 मई थी, लेकिन 10 मई को नेट का परिणाम घोषित किया गया है। अब बहुत से छात्र-छात्राओं की ओर से नेट की परीक्षा पास की है। इन अभ्यर्थियों को भी फार्म भरने का मौका मिले। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अम्बेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट के चेयरमैन राकेश चोपड़ा ने किया। कुलपति ने भी उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया है।