टीचरों को दे रहे ट्रेनिंग, खेल-खेल में पढ़ाएं गणित
रोहतक | बीईओ वीरेंद्र मलिक व बीआरसी कार्यालय प्रभारी अमित हुड्डा ने मंगलवार को बताया कि प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक और दो के बच्चों को गणित विषय पढ़ाने के लिए शिक्षकों के लिए टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हो गई। चार दिन तक ब्लॉक स्तर पर चलने वाले गणित विषय की ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिक्षकों को बताया जाएगा कि वे बच्चों में गणित विषय के प्रति कैसे रुचि बढ़ा सकें। 15 से 18 मई तक चलने वाली ट्रेनिंग का संचालन संपर्क फाउंडेशन के विशेषज्ञों की ओर से किया जा रहा है।