एचपीसीसी चेयरमैन सहित 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
रोहतक | हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन बोर्ड की ओर से जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समाज से संबंधित अभद्र प्रश्न मामले में जिला न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। छोटूराम कॉलोनी निवासी एडवोकेट सुनील शर्मा ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट योगेश चौधरी की कोर्ट में याचिका दायर करते हुए समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। याचिका में उन्होंने एचपीसीसी के चेयरमैन भारत भूषण भारती, मुख्य परीक्षक, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सचिव, अरिहंत पब्लिकेशंस व हरियाणा सामान्य ज्ञान किताब के लेखक संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडवोकेट सुनील शर्मा ने कहा कि एचपीसीसी की कार्यप्रणाली से पूरे ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है। सुनील शर्मा की शिकायत को एडवोकेट ललित कौशिक व एडवोकेट नरेन्द्र कौशिक ने कोर्ट में रखा।