पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • प्राइवेट बस में चढ़ी छात्राओं के पास को परिचालक ने फर्जी बताकर नीचे उतारा

प्राइवेट बस में चढ़ी छात्राओं के पास को परिचालक ने फर्जी बताकर नीचे उतारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांघी गांव से रोहतक शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं को सहकारी परिवहन समितियों की बसों में सफर नहीं कराया जाता। सांघी गांव से गोहाना स्टैंड के बीच बिना परमिट की दौड़ रही बस के परिचालक ने छात्राओं के पास को ही फर्जी करार देकर उनके साथ अभद्रता करते हुए बस से उतार दिया। जसिया गांव निवासी साधना, तमन्ना, सानिया, ज्योति सहित 15 से अधिक छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब न्यू बस स्टैंड पहुंचकर प्रवेश द्वार का गेट बंद कर दिया। छात्राओं की ओर से गेट बंद कर दिए जाने डिपो के बाहर बसों की कतार लग गई। कर्मचारियों ने एसएस को सूचना दी। गेट पर पहुंचे रोडवेज के अधिकारी छात्राओं के बीच पहुंचे। छात्राओं ने गेट न खोलने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक चले हंगामे में छात्राओं ने रोडवेज प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। न्यू बस स्टैंड पुलिस चौकी के एएसआई बिजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाते हुए परिचालक पर कार्रवाई करने को आश्वस्त किया। छात्राओं ने आरोपी परिचालक संदीप हुड्डा के दी लिखित शिकायत में अभद्र व्यवहार करने और कॉलेज के पास को फर्जी बताने का जिक्र किया है। लिखित शिकायत देने के बाद छात्राओं ने साढ़े नौ बजे हंगामा खत्म किया।

चार दिन पूर्व आरटीए को अवैध बस संचालन का दिया था मैसेज : रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि गोहाना स्टैंड से सांघी गांव के बीच बिना परमिट के कई दिनों से प्राइवेट बस नंबर एचआर 46 ई 4542 का संचालन हो रहा है।

भास्कर ने उठाया मुद्दा तो लंबे समय से

जमे बुकिंग क्लर्कों में मचा हड़कंप

डिपो के 14 बूथ पर प्राइवेट बसों के कब्जे की खबर को मंगलवार के अंक में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डिपो के बुकिंग काउंटर में लंबे समय से जमे क्लर्क में हड़कंप मच गया। कार्रवाई होने के डर से वे एकजुट होकर जीएम के पास पहुंचे। जीएम राहुल जैन ने एसएस के साथ ही बुकिंग क्लर्क को चेतावनी दी कि टाइम टेबल के अनुसार ही बसों का संचालन किया जाए। यदि किसी बूथ पर निर्धारित समय से ज्यादा प्राइवेट बसें खड़ी मिली तो उस बुकिंग क्लर्क पर कार्रवाई होना तय माना जाए। महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि हमने निगरानी करने के लिए बुकिंग क्लर्क को लगा दिया है। जिस बूथ पर बस आकर खड़ी होगी, यदि वह निर्धारित समय से ज्यादा देर तक खड़ी रहती है तो उसकी रिपोर्ट क्लर्क हमें देगा।

पास नहीं मानते

प्राइवेट बस में पास को मान्य नहीं किया जाता। कई बार डिपो में शिकायत दे चुके, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। रोडवेज बस के इंतजार में हमारा काफी समय खराब जाता है। अश्विनी, चरखी दादरी

कई बार विवाद हो

चुका है

प्राइवेट बसों में पास मान्य न करने पर छात्रों और प्राइवेट बसों के परिचालकों के बीच विवाद भी हो चुका है। लेकिन फिर भी परिचालक मानने को तैयार नहीं होते। छात्रों को सुविधा देने के नाम पर मजाक किया जा रहा है। हेमंत, पिलाना

डिपो प्रधान पर लगे आरोप, चेकपोस्ट से हटाकर रूट पर भेजा

एक यूनियन के डिपो प्रधान पर बुकिंग काउंटर से अवैध वसूली किए जाने की भनक लगने पर महाप्रबंधक राहुल जैन ने उसे चेकपोस्ट की ड्यूटी से हटाकर रूट पर भेज दिया। मंगलवार सुबह डिपो प्रधान ने कुछ कर्मचारियों को ले जाकर जीएम पर आदेश निरस्त करने का दबाव बनाया। लेकिन वसूली करने जैसे अन्य मुद्दे सामने आने के बाद कर्मचारियों ने ही डिपो प्रधान पर सवाल खड़े कर दिए। विवाद की स्थिति बनने पर जीएम ने डिपो प्रधान को सख्त आदेश देते हुए रूट पर जाकर ड्यूटी देने को कहा।

झगड़ा करना नहीं चाहते

हम सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोहतक आते हैं। प्राइवेट बसों में कई बार परिचालक अभद्रता करते हैं। हम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, इसीलिए झगड़ा करने से बचते हैं। डिपो प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।- बिजेंद्र, रानीला

खबरें और भी हैं...