पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • गांवों को दिए गए निर्धारित दिन ही खरीदी जाएगी सरसों :उपायुक्त

गांवों को दिए गए निर्धारित दिन ही खरीदी जाएगी सरसों :उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन ने गांव के नाम के हिसाब से मंडी में सरसों की खरीद का दिन निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में डीसी ऑफिस से आदेश जारी किए है। मंडियों में अभी तक अब तक 13962 मीट्रिक टन सरसों और 297698 मीट्रिक टन गेहूं की आवक जिला की विभिन्न मंडियों में की जा चुकी है।

डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए हैफेड ने सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद सुचारू कराने के लिए प्रशासन ने गांव वाइज दिन निर्धारित किए हैं। डीसी ने बताया कि अभी तक फूड सप्लाई विभाग ने 70043 मीट्रिक टन, हैफेड ने 120339 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने 107316 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की मंडियों में अब तक हैफेड ने 10947 मीट्रिक टन सरसों और 3015 मीट्रिक टन सरसों व्यापारियों ने खरीदी है। खरीदे गए गेहूं में से दो लाख 51 हजार 380 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। खरीदे गए गेहूं में से 66610 मीट्रिक टन खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने, हैफेड ने 102104 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 77609 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। किसान अपने गिरदावरी की मूल प्रति पटवारी और तहसीलदार से तस्दीक कराकर, बैंक खाते की फोटो कॉपी, स्वयं सत्यापित पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर कार्ड, किसान कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आए। इसके बाद ही किसान की सरसों की खरीद की जाएगी। किसान की सरसों की खरीद अनाज मंडी में हैफेड कर रहा है। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से ज्यादा न हो और किसान सरसों खरीद के निर्धारित दिन ही फसल लाएं। एक किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी। इससे ज्यादा होने पर उन्हें दोबारा आना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...