पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हरियाणा न्याय पार्टी ने किया नपा कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

हरियाणा न्याय पार्टी ने किया नपा कर्मियों की हड़ताल का समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवर गैस से मरने वालों को सरकार दे 50 लाख रुपए मुआवजा : जोगेन्द्र

भास्कर न्यूज | रोहतक

हरियाणा न्याय पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में छोटूराम पार्क में हुई। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों की पूरे प्रदेश में 9 मई से हड़ताल है, जिसमें आम आदमी को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

नेता एस्मा लगाकर नौकरी से हटाने की धमकी दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि प्रदेश में ठेका प्रथा खत्म करके कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा, लेकिन नगर पालिका के लगभग 12000 कर्मचारी डेली वेजिज पर लगे हुए हैं। हरियाणा न्याय पार्टी कर्मचारियों की मांगों का पूरा समर्थन करती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दयानंद रंगा ने सरकार पर आना-कानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते कहा कि प्रदेश सरकार दलित समाज को कमजोर न समझे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही पूरा करें। एडवोकेट रंगा ने कहा कि सीवरों में मरने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी सरकार दें। सभी कच्चे कर्मचारियों को एक साथ स्थायी करें। उन्होंने कहा कि जो लोग रास्ता रोकते हैं और रोड जाम करते हैं, उन लोगों को सरकार 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी दे देती है। इस अवसर पर होशियार सिंह प्रजापत, कपूर सिंह, केला देवी, बिमला, प्रदीप लाखन माजरा, महिला प्रधान सुनील कुमारी, एडवोकेट कामिनी आदि ने भी अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...