पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का पालन कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ें

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का पालन कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘द लिटिल श्री’ स्कूल में शनिवार को छात्रों में नेतृत्व करने की क्षमता का विकास करने व कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए अलंकरण समारोह किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल के चेयरमैन रामकरण हुड्डा, वाइस चेयरमैन शील करण हुड्डा, निदेशक मयंक करण हुड्डा, वंदना हुड्डा, निदेशक प्रियंक करण हुड्डा, दीपिका हुड्डा, प्रिंसिपल मीनाक्षी खेत्रपाल और नंदिता ने नवनिर्वाचित छात्रों को बैज लगाकर उनके दायित्व सौंपे। छात्रों ने अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। चेयरमैन रामकरण हुड्डा व वाइस चेयरमैन मयंक करण हुड्डा ने बताया कि छात्र विद्यालय की सबसे कीमती संपत्ति होते हैं। सभी छात्र जीवन में अनुशासन का पालन करें और बड़ों एवं अपने शिक्षकों का आदर करें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते कार्यक्रम में चार चांद लगाए

खबरें और भी हैं...