रोहतक. जैन पब्लिक स्कूल के बच्चे दैनिक भास्कर कार्यालय में समाचार पत्र की बारीकियों के बारे में जानते हुए।
भास्कर न्यूज | रोहतक
जींद रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को दैनिक भास्कर के प्लांट का विजिट किया। स्कूल के करीब 90 बच्चों ने समाचार पत्र की बारीकियों के बारे में जाना। बच्चों ने जाना कि एक अखबार को तैयार करने के पीछे कितनी बड़ी टीम होती है और यह कैसे छपता है। समाचार पत्र को छापने की पूरी प्रकिया के बारे में अच्छे से जाना और नोट भी किया। छात्रों ने बताया कि अभी तक वे समझते थे कि समाचार पत्र को बनाना बहुत आसान होता है, पर उसमें खबरें, विज्ञापन और सर्कुलेशन को लेकर कितने लोग काम करते हैं, ये अब जाना है। उन्हें यंग भास्कर, जूनियर एडिटर और बाल भास्कर के बारे में भी जानकर बहुत अच्छा लगा है। वे इस जानकारी को घर पर जाकर अपने भाई-बहनों और अभिभावकों से भी साझा करेंगे।