पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत 52 जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। बाजार और संकरे रास्तों पर पैदल गश्त की गई। जिले में 36 बाइकों और 36 पीसीआर गश्त में लगाई गई। पुलिस ने 906 दोपहिया वाहन, 730 चार पहिया वाहन और 830 अन्य बड़े वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 136 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 9 वाहनों को जब्त किया गया। गश्त के दौरान होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम मशीन को चैक किया गया। पुलिस ने 112 सार्वजनिक स्थानों के चेकिंग की। इस दौरान 13 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी काटे गए। 14 व्यक्तियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। 307 बोतल अवैध शराब, 4 देसी पिस्तौल, 5 कारतूस और 17 ग्राम चरस बरामद की गई है।