नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार शाम 4 बजे कैनाल रेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें सभी 22 वार्ड प्रमुख नियुक्त कर दिए हैं। इससे पहले पार्टी 502 ब्लाक प्रमुख नियुक्त कर चुकी है। रेस्ट हाउस में हुई बैठक में मंत्री ग्रोवर ने नगर निगम चुनाव की रणनीति को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का टारगेट नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करना है । केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक सौगात देने का कार्य किया है उन सभी योजनाओं को लेकर पार्टी लोगों के बीच जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, महामंत्री सतीश आहूजा, धर्मवीर शर्मा, सतीश रोहिल्ला, जय भगवान जांगड़ा, कर्नल राजेंद्र सुहाग, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी समेत कई नेता मौजूद रहे।
नगर निगम की राजनीति गरमाई, भाजपाइयों ने बुलाई बैठक, हर बूथ और वार्ड पर रखेंगे नजर
इन कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार बाल्मीकि को वार्ड नंबर 1, राजेंद्र सिंह रावत को वार्ड नंबर 2, मदन सिंह को वार्ड नंबर 3, ललित मग्गू को वार्ड नंबर 4, नरेश इंदौरा को वार्ड नंबर 5 , ओमप्रकाश बागड़ी को वार्ड नंबर 6 , कंवल सिंह सैनी को वार्ड नंबर 7 और डॉक्टर दिनेश को वार्ड नंबर 8 का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कर्नल राजेंद्र सुहाग को वार्ड नंबर 9 , जय सिंह लाकड़ा को वार्ड नंबर 10, एडवोकेट रणवीर सिंह को वार्ड नंबर 11, धर्मवीर सिंह को वार्ड नंबर 12, अजय निझावन को वार्ड नंबर 13 का प्रमुख नियुक्त किया गया है । सुभाष भल्ला को वार्ड नंबर 14, रमेश भाटिया को वार्ड नंबर 15 , ईश्वर सिंघल को वार्ड नंबर 16, राजकुमार कपूर को वार्ड नंबर 17, रवि नागपाल को वार्ड नंबर 18 , तिलक राज को वार्ड नंबर 19 , सतीश ठेकेदार को वार्ड नंबर 20, किशनपाल गुर्जर को वार्ड नंबर 21 और चेयरमैन राजवीर आर्य को वार्ड नंबर 22 का प्रमुख नियुक्त किया गया है। आगामी दिनों में अन्य नियुक्तियां भी जल्द की जाएगी।
रोहतक. चुनाव को लेकर बैठक करते सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर।
भाजपा गिनाएंगी अपने काम
कैनाल रेस्ट हाउस में हुई बैठक कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वे अपने वार्ड में जाकर कांग्रेस के समय हुए कामों और भाजपा के बीच हुए कामों की गिनती करवाए। जल्द ही इन कामों की सूची बनाई जा रही है कि कांग्रेस ने क्या किया और भाजपा किस तरह के काम किए। इसका लेखा-जोखा जनता को बताना होगा। हर वार्ड की जिम्मेदारी कुछ भाजपा के नेताओं को दी गई है। बूथ को मजबूत करने और इसकी जिम्मेदारी को समझने के लिए विशेष तौर पर जोर दिया गया।