रोहतक | थाना शहर एरिया में महिला ने रैनक पुरा के राजेश पर छेड़छाड़ कर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे राजेश से उधार के पैसे लेने हैं। राजेश से शनिवार को पैसे मांगे तो उसने उसके साथ बीच गली में छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।