पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपी से करेंगे भारत कबड्डी लीग का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | भारतीय कबड्डी संघ की एक विशेष बैठक शुक्रवार को बोहर गांव स्थित हरशिव निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पहल की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव रोहतास नांदल ने किया। बैठक में सुरेंद्र पहल ने कहा कि भारतीय ग्रामीण आंचल में कबड्डी खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। भारत सरकार की नीति ‘खेलो इंडिया’ की तर्ज पर संघ ग्रामीण क्षेत्रों से लड़के और लड़कियों को कबड्डी के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उभारने के लिए भारत कबड्डी लीग के पहले चरण में उत्तर प्रदेश से शुरूआत कर दी है। अब दक्षिण भारत के 4 राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व पुड्डुचेरी में जून 2018 तक खेल करवाए जाएंगे। इस मौके पर कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, आनंद लाठर, सुभाष चंद्र डबास, नारायण सिंह, अजय पाल, विजय प्रकाश, रविंद्र भंड़ौदा, दीपक राठी, पृथ्वी सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...